AssistMeIndia - About Blogging, Internet, Earn Money in Hindi

Assist Me India - Hindi Me Padhe Aur Sikhe

Monday 3 December 2018

महिलाओ की सुरक्षा के लिए उठाये कुछ ठोस कदम -- Safety for Women


महिलाओ की सुरक्षा एक बेहद ही संवेदनशील मुद्दा है आये दिन हम अखबारों में महिलाओ पर हो रहे अत्याचारों के बारे में पढ़ते है और अपनी नाराज़गी प्रकट करते है फिर कुछ दिनों बाद भूल जाते है | 

ऐसा क्यों है की ज्यादती सिर्फ महिलाओ के साथ ही होती है आज के प्रौद्योगिकी युग में हम इतना आगे निकल चुके है पर क्या हम इस लायक है

इसका कारण क्या है क्या हम इतने सालो बाद भी अपनी सोच में बदलाव नहीं ला पाए 

पहले महिलाओ पर अत्याचार बोहोत ज्यादा होते थे और इसकी अहम् भूमिका हमारा समाज निभाता था 



हमारे समाज में महिलाओ पर अत्याचार करना मर्दानगी माना जाता था 

महिलाओ का घर से निकलना निषेध था पूरी ज़िन्दगी घर बैठकर खाना बनाने में निकल जाती थी 

एक महिला अपनी पूरी ज़िन्दगी एक कमरे में रहकर अपने परिवार की देखभाल में बिता देती है पर बदले में उसको मिलता क्या है जिल्लत भरी ज़िन्दगी 

क्या महिलाओ को हक़ नहीं की वो अपनी ज़िन्दगी दिल खोलकर जिए बाहर घूमने जाए अपने पैरो पर खड़े हो सके 

आखिर हमारी सोच इतनी छोटी क्यों है की हम किसी का हक़ छीन ले 

क्यों महिलाये सुरक्षित नहीं है क्यों सिर्फ महिलाओ को ही हर बात का दोषी ठहरा दिया जाता है 

2018 में हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है पर महिलाओ को लेकर हम अपनी सोच को आगे क्यों नहीं ले जा पा रहे 

महिलाये भी हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व दिखा रही है फिर भी आज भी महिलाओ को एक डर है की कही उसके साथ कुछ गलत न हो जाए 

महिलाओ की सुरक्षा के लिए तरह तरह के डिवाइस बाज़ार में उपलब्ध है परन्तु क्या इन डिवाइस भर से महिलाये सुरक्षित हो जाएँगी 

हमें अपनी सोच बदलनी होगी हमें ऐसा भारत बनाना है जहाँ महिलाये बिना डर के पूरी आज़ादी से रह सके 

काफी हद तक कुछ महिलाये जागरूक हो चुकी है वो अपने हक़ के लिए लड़ना जानती है 

परन्तु बहुत सी महिलाये ऐसी भी है जो अब भी डर कर रहती है खुद के साथ गलत होते हुए भी आवाज़ नहीं उठा पाती 

ऐसी महिलाओ के लिए हमें ही कुछ करना पड़ेगा नहीं तो वो कभी ज़िन्दगी में आगे नहीं बढ़ पाएंगी 

आज देश में नारी सुरक्षा एक बोहोत बड़ी चुनौती है कितनी भी सरकार आयी और गयी सबने बड़े बड़े दावे किये 

की हम नारियों के लिए फलां करेंगे ढिमका करेंगे पर सभी सरकारों के दावों की पोल खुल चुकी है 

ये नेता सिर्फ बोलते है करता कोई भी नहीं है भारत एक ऐसा देश है जहाँ दुर्गा माँ को पूजा जाता है ऐसे देश में नारियों के साथ दुर्व्यवहार होता है 

तोह क्या ये देश के लिए और हमारे लिए अपमान की बात नहीं है 

एक नारी अपने पूरे जीवन में इतना कष्ट सहती है फिर भी उफ़ तक नहीं करती ऐसी 

महान नारियों को उनका खोया सम्मान वापस मिलना चाहिए और इन सब के लिए हम सरकार के भरोसे नहीं बैठ सकते 

हमें ही कुछ करना पड़ेगा हमें ही नारियों को शक्तिशाली बनाना पड़ेगा और महिलाओ को भी अपने हक़ के लिए लड़ना सीखना पड़ेगा तभी महिलाए अपना हक़ पा सकेंगी 

सरकार को भी कुछ करना पड़ेगा नारियो पर हो रहे जघन्य अपराध के लिए एक सख्त कानून लाना होगा घर बैठकर कड़ी निंदा करने से कुछ नहीं होगा मीडिया को भी अपनी ताकत का सही इस्तेमाल करना होगा 

जब भी कोई अपराध होता है मीडिया डिबेट करवाती है पोलिटिकल पार्टी और कुछ बुद्धिजीवी को डिबेट के लिए बुलाती है पर डिबेट चालू होते ही 

पोलिटिकल पार्टियां मुद्दे से भटका देती है एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर देते है कुछ बुद्धिजीवी तो महिलाओ को ही गलत ठहरा कर चले जाते है 

दुख तो तब होता है जब कुछ महिलाए ही महिलाओ का साथ नहीं देती उनको ही गलत साबित करके कठघरे में खड़ा कर देती है कोई महिलाओ के पहनावे पर टिप्पणी करता है 

मीडिया को चाहिए की वो ऐसे लोगो को बुलाए जिनको वाकई में महिलाओ के प्रति सम्मान हो जो महिलाओ के लिए दिल से कुछ अच्छा करने की इक्छा रखते हो 

जब भी महिलाओ के साथ जघन्य अपराध होता है मीडिया सक्रिय को जाती है सरकार में हलचल पैदा हो जाती है पर कुछ समय के पच्यात मीडिया और सरकार दोनों शांत हो जाता है 

मीडिया को तब तक सरकार से जवाब मांगना चाहिए जब तक उस अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा न हो जाये 

वैसे देखा जाए तो कुछ महिलाये ही महिलाओ की दुश्मन होती है खासकर ये बॉलीवुड की सितारा हो या किसी पोलिटिकल पार्टी से कोई महिला, ये दोनों ही महिलाओ के लिए सबसे बड़ा खतरा है 

हमने तो सुना था एक महिला ही दूसरी महिला का दर्द समझ सकती है पर यह बिलकुल गलत है नहीं तोह हमें महिलाओ द्वारा दूसरी महिला पर भद्दी टिपण्णी सुनने को न मिलती 

इसमें कुछ दोष हमारा है कुछ जात पात का कुछ पढ़े लिखे लोगो का कुछ सरकार का और कुछ दोष संस्कारो का 

महिलाओ को सुरक्षित समाज देना हर किसी की जिम्मेदारी है | उनको सामान हक़ मिलना चाहिए कभी भी लड़के लड़कियों में भेदभाव न करे | उनको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दे 

हर बेटी को पढाई उपलब्ध कराइ जाए उसे हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिए जाये | महिलाओ की सुरक्षा करना हम सभी का परम कर्त्तव्य है 

हर पुरुष को महिलाओ की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए एक पुरुष सच्चा पुरुष तब कहलाता है जब वो किसी महिला की आबरू की रक्षा करता है 

और जो महिलाओ की आबरू से खिलवाड़ करता है वो जानवर की श्रेणी में आता है ऐसे लोगो को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और ऐसी कड़ी सजा का प्रावधान सरकार को लाना चाहिए 



महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए करें ये काम !

महिलाओ की सुरक्षा एक चिंताजनक विषय है | आज में आपको बताऊंगा की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अपनी रक्षा के लिए कैसे करें सबसे ज्यादा डर महिलाओ को तब लगता है 

जब वो बस ट्रैन टैक्सी में अकेले सफर करती है ऐसे में अकेले उनको डर लगता है | ऐसे वक़्त में महिलाओ को टेक्नोलॉजी का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए | इंटरनेट का उपयोग तो सब करते है 

स्मार्ट फ़ोन भी आज के समय में सबके पास होता है इंटरनेट डाटा भी लगभग फ्री में मिलने लगा है पर उस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल महिलाएं फेसबुक व्हाट्सअप ट्विटर के अलावा अपनी सेफ्टी के लिए भी कर सकती है 

जैसे कोई महिला अकेले सफर कर रही है Train / Taxi / Uber / Ola ya Bus में ऐसे में उनको एक डर बना रहता है की कही कोई मनचला उसको छेड़ न दे | 

ऐसे वक़्त में आप बस एक काम करें Internet ON करें अपना फ़ोन का Location (GPS) ON करें उसके बाद आप Google MAP की Application को ओपन कर लें | 

अब Start Driving par click karen apna current location select karen uske baad apko Location Sharing par jayen fir Get Started par click karen uske baad apko Share your real-time location dikhega 

usme 2 option dikhenge apko 2nd wala option select karna hai 

1st Option  - For 1 Hour
2nd Option - Until you turn this off

uske niche apko Select People par click karna hai ab aap apni location jisko share karna chahte hai un sabhi friends ko apni location share kar den 

इसका फायदा यह है की आपकी जो कर्रेंट लोकेशन होगी वो आपके फ्रेंड्स फॅमिली मेंबर्स को दिखेंगी | उसी तरह हम Uber / Ola में भी Location  Share कर सकते है 

Ola / Uber की App में ही यह फैसिलिटी मिलती है 

आप सभी महिलाओ से निवेदन है की इंटरनेट का इस्तेमाल आप अपनी सेफ्टी के लिए जरूर करें और जिन भी महिलाओ को इन सब चीज़ो का Knowledge ना हो उनको ये पोस्ट शेयर जरूर करें |

और हाँ किसी भी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें | सुरक्षित रहें  !!!

1 comment: