AssistMeIndia - About Blogging, Internet, Earn Money in Hindi

Assist Me India - Hindi Me Padhe Aur Sikhe

Monday 3 December 2018

Diwali 2018 Hindu Sanskriti Ka Sabse Bada Tyohar - Happy Diwali 2018



हिन्दू संस्कृति का सबसे बड़ा त्यौहार जो की इस साल ७ नवंबर २०१८ को बड़े धूम धाम से मनाया जायेगा हम हर बार इस त्यौहार का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार करते हैं दीपावली ५ दिनों तक का सबसे लम्बा त्यौहार है गोवर्धन पूजा, भाई दूज भी मनाया जाता है | 



दीपावली को दियो का त्यौहार भी कहा जाता है इस दिन हम अपने अपने घरो में दियो की रौशनी करते है पूरा घर रौशनी से जगमगा उठता है | तरह तरह के पकवान भी बनाये जाते है | दीपावली के कुछ दिन पहले से ही घर की साफ़ सफाई शुरू हो जाती है क्यूंकि की इस दिन लक्ष्मी जी आती है इसलिए हम घरो को साफ़ सुथरा रखते है दीपावली खुशियों का त्यौहार है जिसे हर कोई बड़े उत्साह से मनाता है | दीपावली कार्तिक अमावस्या की रात को मनाया जाता है | धनतेरस के बाद से दीपावली शुरू हो जाती है धनतेरस पर हम सोना चांदी आदि के बर्तन सिक्के या कोई धातु खरीदते है और उसकी पूजा करते है |

इस दिन गणेश भगवान् और लक्ष्मी जी दोनों की पूजा एक साथ की जाती है दीपावली के पावन पर्व पर लोग सुबह घर की साफ़ सफाई करते है शाम को नए नए परिधान पहनकर गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं | 
उसके बाद पटाखे चलाते हैं | 



Deepawali Ke 5 Main Festival 

इस साल दीपावली 7 November 2018 को मनाई जाएगी | इससे पहले धनतेरस 5 November 2018, सोमवार को आएगी | नरक चतुर्दर्शी 6 November 2018 , मंगलवार को आएगी | दीपावली (लक्ष्मी पूजा) 7 November 2018 , बुधवार को आएगी | गोवर्धन पूजा 8 November 2018 , गुरूवार को आएगी | भाईदूज 9 November 2018 , शुक्रवार को आएगी|


 Deepawali Kyun Manate Hain ?

कहते है की इस दिन भगवान् श्री राम 14 वर्षो का वनवास काटकर वापस अयोध्या लौटे थे | इस ख़ुशी में अयोध्या वासियो ने प्रभु श्री राम के लौटने पर उनका स्वागत दीपक जलाकर और रौशनी फैलाकर किया था तभी से इस दिन को दीपावली के पर्व के रूप में पूरे भारतवासी बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मानते है | 


Deepawali Par Karen Ye Kaam

दीपावली पर हमें घरो की साफ़ सफाई करनी चाहिए बहुत से लोग दीपावली से पहले घरो का रंग रोगन करते हैं | स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते है मिठाई , नमकीन , गुजिया , चकली , लड्डू  आदि तरह तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाये जाते हैं | नए नए परिधान ख़रीदे जाते हैं और साथ में पटाखे भी खरीदे जाते हैं | तरह तरह के दीपक बाजार से खरीदते है अनेक रंगो वाली लाइट (series) झालर लिए जाते हैं | 



Diwali Par In Baaton Ka Rakhe Dhyan

दीपावली हम बड़े उत्साह से मानते है पर हमें ये भी ध्यान रखना चाहिए की इस उत्साह में हमसे कोई गलती न हो जाये जिससे किसी का नुक्सान हो इसके लिए में आपको कुछ बातें बताऊंगा जिसको Follow करके आप अपनी दिवाली बिना डर के उत्साह के साथ मना पाएंगे | 
  • दीपावली पर बच्चों को बड़े पटाखों से बिलकुल दूर रखे उनको छोटे पटाखे ही चलने दे और जब बच्चे पटाखे चलाएं उस वक़्त उनके माता पिता उनके साथ रहें | 
  • आप दीपक जलाने के बाद ऐसे जगह रखें जिससे आग पकड़ने का खतरा न हो और बच्चों को दीपक से दूर रखें | 
  • पटाखों में सबसे खतरनाक राकेट होता है तो आपसे निवेदन है की राकेट को खुले मैदान में ही चलाएं नहीं तो वो किसी के घर में भी जा सकता है और इससे कोई बड़ी घटना घट सकती है | 
  • अपनी गाडी Car / Bike और कोई भी पेट्रोल से चलने वाली गाडी को गेराज में या ऐसे जगह रखे जिससे पटाखों के कारन आग लगने का खतरा न हो | 

अगर हम इन छोटी छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो हमारी दिवाली सुरक्षित मनेगी | 


Diwali Shayari / SMS / Messages Badhai Sandesh

सारा जहां जगमगाया , त्यौहार रौशनी का आया | कोई हमसे पहले न दे आपको बधाई , इसलिए , बधाई सन्देश हमने सबसे पहले भिजवाया ! 
दीपक की रौशनी से झिलमिलाता हो आँगन , पटाखों के शोर से आसमान हो रोशन , झूम कर आये दिवाली इस कदर , की हर तरफ खुशिओं का हो मौसम | 
हँसते मुस्कुराते दीप जलाना , जीवन में नयी खुशियां लाना | दुःख दर्द अपने भूल कर सबको गले से लगाना | 
आयी है दिवाली आयी है दिवाली , दूर हो गयी दुखो की रात काली | चलो हम सब मिलकर दीपक जलाते है , फिरसे एक नयी सुबह का बसेरा लाते हैं !
दीपक की रौशनी में अँधेरा दूर हो जाये , खुशियां आपके पास से फिर कभी न जाए ! 
सुख सम्पदा आपके घर आये , लक्ष्मी जी आपके घर में समाये | भूल कर भी आपके जीवन में कभी कोई दुःख ना आये |          शुभ दीपावली !!!
चारो तरफ दीपक की रौशनी हो , रंग बिरंगी रंगो की रंगोली हो | इसी तरह आपके जीवन में खुशहाल Diwali हो  | 
दीपक की रौशनी में आपका घर जगमगाये , सुख शान्ति और धन आपके घर से कभी न जाए | 
खुशियों की रौनक हो दिवाली , अपनों का प्यार हो दिवाली | हर बार की तरह इस बार भी आपकी रोशन ही दिवाली | दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये !
फूलों की सुगंध से महक उठा संसार , पटाखों की आवाज़ से गूँज उठा संसार | अपनों से साथ मनाये दिवाली , फिर कभी न आएगा दुखो का काल | हैप्पी दीपावली !

सबसे पहले आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं !

दोस्तों आपको मेरा ये पोस्ट कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताइये और दीपावली के बधाई सन्देश अपने प्रियजनों के साथ शेयर जरूर करिये |

5 comments: